सीहोर की प्रतिभावान छात्रा राज्यपाल से सम्मानित

सीहेार, एमपी मीडिया पाइंट
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय जबलपुर में बीते दिनों आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एमएससी स्वाईल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमेस्ट्री विषय में स्नातकोत्तर उपाधी प्राप्त करने और स्वाईल साइंस में सर्वोत्तम अंक अर्जित करने पर मेधावी छात्र दिव्या सिंह को पुरुस्कृत किया।
कृषि विभाग में कार्यरत संतोष सिंह की पुत्री दिव्या सिंह को राज्यपाल श्रीमति पटेल ने स्वर्गीय हरिराम मेहरे की स्मृति में पारितोषिक के रूप में मेधावी छात्रों को दिए जाने वाले दस हजार रूपए की राशि का चैक भेंट किया।

Post A Comment: