नई दिल्ली, एमपी मीडिया पाइंट
जानकारी अनुसार उज्जैन से विकास दुबे को लेकर यूपी आ रही एसटीएफ काफिले की एक गाड़ी बीच रास्ते में पलट गई, जिसमें दो-तीन लोगों के घायल होने की खबर है। विकास दुबे भी इसी गाड़ी में बैठा था। विकास को चोटें आने की पुष्टि नहीं हुई है। अपुष्ट समाचारों के मुताबिक़ विकास की पुलिसवालों से झंझट हुई है।
विकास दुबे जिस गाड़ी में था, वही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद कई बड़े लोगों से उसके तार जुड़े थे, इसलिए जानबूझ कर तो ऐसा नहीं किया गया! अब तक की जानकारी के मुताबिक घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
कानपुर टोल नाके से तकरीबन 25 किलोमीटर दूर के इलाके में यह दुर्घटना हुई। एसटीएफ की टीम तेजी से गाड़ी को दौड़ा रही थी और बारिश भी हो रही थी इसलिए यह दुर्घटना हुई है।
कानपुर के रास्ते में स्थित हैलेट हॉस्पिटल में घायल लोगों का इलाज हो रहा है। बताया जा रहा है कि चार-पांच लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। दुर्घटना में लोगों को सिर पर चोट लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें करीब के लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया जा सकता है।
अब खबर आ रही है कि विकास दुबे पुलिस के हथियार लेकर भागने की कोशिश में था। इसी बीच एसटीएफ टीम और विकास दुबे के बीच एनकाउंटर हुआ और इसी वजह से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Post A Comment: