देवीधाम में गाली बकने से रोकना पड़ा भारी 
बदमाशों ने की मारपीट,
नहीं की कार्यवाही, सौंपा आवेदन 
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर-इछावर हाईवे पर स्थित मरीह माता धाम कांकरखेड़ा में कुछ लोगों द्वारा वहां देखरेख करने वालों के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश मे आया है।

जानकारी अनुसार गाली बकने से मना करने पर बदमाशों द्वारा मंदिर के सेवादारों के साथ मारपीट की गई,इछावर थाना पुलिस ने फरियादी अर्जुन वर्मा की शिकायत पर बदमाशों के विरूद्ध मामला कायम  कर लिया है। पुलिस के द्वारा घायल फरियादियों का मेडिकल भी कराया गया। हालांकि पुलिस ने अबतक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया है।  

मंगलवार को फरियादी कांकरखेड़ा निवासी अर्जुन आत्मज कैलाश और गोपाल आत्मज महेश वर्मा ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शिकायती पत्र जिम्मेदार अधिकारी प्रगति वर्मा को दिया है। फरियादियों ने बताया की 18 जुलाई को माता मंदिर में श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना की जा रहीं थी देखरेख करने वाले समीप स्थित सपील पर बैठे थे उसी वक्त मांगीलाल पिता नन्नूलाल अश्लील गालियां देने लगा। जिस को रोका गया तो उसने साथियों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
और रफूचक्कर हो गए।
Share To:

Post A Comment: