एमपी मीडिया पाइंट
 ईरान और इजराईल के बीच दुश्मनी बढती जा रही है. इससे पहले ईरान की दुश्मनी अमेरिका के साथ हुई थी जिसमें दोनों देशों ने एक दूसरे के सैन्य ठिकानों पर हमला किया था. अब ईरान की राजधानी तेहरान में एक बार फिर से दो बड़े बम धमाके सुने दिए हैं. शुक्रवार सुबह तेहरान की दो इमारतों में जोरदार धमाका हुआ.

बता दें कि धमाका इतना जोरदार था कि धमाके के बाद शहर के एक हिस्से की बिजली चली गई. सूत्रों के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग मेंधमाका हुआ वो ईरानी सेना के गुप्त अड्डे थे. ईरानी मीडिया के मुताबिक इस हमले के पीछे भी इजरायल का ही हाथ हो सकता है. इस विस्फोट का निशाना यही सैन्य अड्डे बताए जा रहे हैं.

बता दें कि ईरानी सेना की विशेषज्ञ फबियान हिंज ने कहा, 'इस इलाके में ईरान के दो अंडरग्राउंड केंद्र हैं. इसमे से एक में केमिकल वेपन पर शोध होता है और दूसरा अज्ञात सैन्‍य उत्‍पादन केंद्र है.' बीते तीन सप्‍ताह में ईरान में यह तीसरा बड़ा विस्‍फोट है.

इससे पहले हुए दो विस्‍फोट ईरान के प्रमुख सैन्‍य और परमाणु ठिकाने खोजिर में हुए थे जहां देश का सबसे बड़ा मिसाइल उत्‍पादन केंद्र और नतांज परमाणु ठिकाना है. हालाँकि ईरान ने इस हमले को गैस लीक के कारन ब्लास्ट करार दिया था लेकिन कुछ सूत्रों के मुताबिक, इसे इजराईल का हमला बताया गया था.
Share To:

Post A Comment: