Home
Unlabelled
इछावर मे पांच महिलाएं निकली कोराना संक्रमित...
कोरोना ने दी ग्रामीण क्षेत्र में दस्तक मरीजो का आंकड़ा 19

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर में आज 5 महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिसमें पांचों महिलाएं अलग-अलग स्थान की है। 3 महिला इछावर नगर की है। और दो ग्रामीण क्षेत्र गाजीखेडी एवं सुवाखेड़ा की निवासी हैं। बता दें कि यह पहला मामला है जब इछावर मे एकसाथ 5 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अब नगर सहित ब्लॉक के गांव में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। कोरोना संक्रमण की चेन नहीं टूट रही है। यहीं वजह है,कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। नगर में आंकड़ा बढ़कर 19 पर पहुंच गया है। बीएमओ डा बीबी शर्मा ने बताया कि 5 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट भी चुके हैं।
बढ़ी बात यह है कि जिस इछावर मे सम्पूर्ण लाकडाउन के दौरान एक भी कोराना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया था उसी इछावर मे अब वार्ड दर वार्ड ओर अब ग्रामीण संक्रमित सामने आने लगे हैं जो चिंता का विषय है।
इछावर नगर के गंजीबड़ एवं पटेल वार्ड से मरीज संक्रमित पाए गए हैं। स्थानों को सील करने की प्रक्रिया जारी है।
Back To Top
Post A Comment: