कांग्रेस की जनजाग्रति यात्रा को प्रशासन ने पहले तो रोका अधबीच मे , फिर की कानूनी कार्रवाई,आधा दर्जन नेताओं को दिखाई जेल की राह

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 


सीहोर जिले के नसरुल्लागंज तहसील मे स्थित नर्मदा तट "नीलकंठ" से गुरुवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा "जन जाग्रति" यात्रा आरंभ की गई थी। उक्त पदयात्रा तीन दिवसीय होकर सीहोर पहुंचने वाली थी। आज कांग्रेसी नेताओं ने तकरीबन 15 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण की ही थी_कि प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए और उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन बताया। 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह जनजाग्रति यात्रा है हम नियम-कानून का पालन करते हुए इसे अवश्य पूर्ण करेंगे। तब प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब आधा दर्जन नेताओं को नसरुल्लागंज जेल की राह दिखा दी।
गिरफ्तार किए गए नेताओं मे ब्रजेश पटेल,अजय सिंह खोकर, राहुल जलोदिया, ईश्वर सिंह पटेल, ओम जलोदिया, महेंद्र पटेल शामिल हैं।
प्रशासन की उक्त कार्रवाई को लेकर जिलेभर के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं मे खासा रोष व्याप्त है।
Share To:

Post A Comment: