जिला प्रशासन से अपील, फिर से किया जाए लॉक डाउन और सख्त कार्रवाई-आयुष सोनी
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 
 जो प्रशासन सतर्कता बरतने की अपील करता था अब उसी से नागरिक सतर्कता बरतने की बात करने लगे हैं।
 अनलॉक-2 में लोग द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती गई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को रोकने के लिए जिला प्रशासन एक बार फिर से लॉक डाउन करे, क्योंकि गुरुवार को भी करीब एक दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित मिले है। उक्त अपील जिला प्रशासन से नव ज्योति संगठन के अध्यक्ष और युवा समाजसेवी आयुष सोनी सहित अन्य ने की है।
 श्री सोनी का कहना है कि पूर्व की तरह लॉकडाउन में जो सरकार का गाइड लाइंस थे उसी तरह किए जाए। लॉकडाउन अवधि में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर दुकानें खोलने की छूट दी जाएगी। दवा दुकानें, किराना व सब्जी-फल की दुकानों को निर्धारित समय के अनुसार खोलने की छूट दी जाए। इसके अलावा व्यापारियों के लिए भी बाजार खोलने के नियम और दिन तय करने आदि लागू किए जाए। उन्होंने कहा कि जिले भर में लापरवाही के चलते मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। जिले में अनलॉक के तहत मिली छूट के चलते सड़क, अस्पताल व दुकानों पर बढऩे वाली भीड़ के फिजिकल डिस्टेंसिग का अनुपालन न करने तथा कई लोगों के बिना मास्क या गमछा से मुंह ढंके बाहर निकलने को लेकर भी सख्ती की जाए। मांग करने वालों में तुषार सोनी, प्रियांशु दीक्षित, अखिलेश माहेश्वरी, दुष्यंत, मनीष शर्मा, राजेश मालवीय आदि शामिल है।
Share To:

Post A Comment: