आज 8 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,
कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 134,
सीहोर 03 अगस्त,2020
एमपी मीडिया पाइंट
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज 8 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें बुदनी की मधुबन कॉलोनी से 3, आष्टा बुधवारा से 1 व्यक्ति तथा इछावर के 4 व्यक्ति वार्ड नंबर 11 सुभाषचन्द्र बोस वार्ड निवासी है जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में वर्तमान में पॉजीटिव /एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 134 है। आज 25 व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में
नसरूल्लागंज, इछावर एवं आष्टा के व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक 155 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 11 कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
आज 12 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजे गए है। जिसमें बुधनी के 11 तथा सीहोर जिला चिकित्सालय से 1 सैम्पल शामिल है। आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है। सर्वेदल के प्रभारी, चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में एएनएम, आशा कार्यकर्ता,आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 300 है जिसमें से 11 की मृत्यु हो चुकी है 155 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 134 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। आज कुल 12 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अब तक कुल 4931 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 4156 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। आज 57 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 446 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 29 है।

Post A Comment: