आज 20 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,
वर्तमान में कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 125
सीहोर 08 अगस्त 2020
      
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आज 20 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सीहोर के गंज स्थित टीगर मोहल्ला के 7, कस्बा स्थित छीपापुरा का 1 व्यक्ति, बुदनी विकासखंड के बकतरा के 3 तथा बुदनी वार्ड नंबर 12 से 5, वार्ड नंबर 11 से 1, इछावर के नादान रोड़ तथा मुकातीपुरा से 1-1 व्यक्ति, आष्टा विकासखंड अन्तर्गत ग्राम वनवारीपुरा से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में वर्तमान मेंपॉजीटिव /एक्टिव व्यक्तियों की संख्या125  है। आज 6 व्यक्तियों को कोविडकेयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है।डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में सीहोर शहरी क्षेत्र से 1 तथा बुदनी विकासखंड के 5 व्यक्ति शामिल हैं। जिले में अबतक 226 व्यक्तियों को स्वस्थ होने केउपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले मेंअब तक 12 कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियोंकी मृत्यु हो चुकी  है।
आज 131 व्यक्तियों के  सैम्पलकोरोना जांच हेतु लिए गए है। जिसमें बुदनी के 11 तथा सीहोर के 37, श्यामपुर के 32, आष्टा के 32, इछावर के 8, नसरुलागंज के 11, सैम्पल शामिल है। आज पॉजीटिव मिले नएकंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंटएवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारासघन स्वास्थ्य सर्वे कियाजा रहा है।वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबीसंपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान करउनकी सूची तैयार की जा रही है।प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिएएक से दो दल लगाए गए है। सर्वे दल केप्रभारी चिकित्सा अधिकारियों कोबनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में.एन.एम., आशा कार्यकर्ता,आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटीलगाई गई है।          
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिवव्यक्तियों की संख्या 363 है जिसमें से12 की मृत्यु हो चुकी है 226 स्वस्थ्होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमानमें 125 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचारचल रहा है। आज कुल 131 सैंपलजांच हेतु लिए गए। जिले से अब तककुल 5468 सेम्पल जांच के लिए भेजेगए थे जिनमें से 4585 सेंपलों कीरिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है।आज 240 लोगों की रिपोर्ट निगेटिवआई है। कुल 491 सैंपलों की रिपोर्टआना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोनावायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल29 है।
Share To:

Post A Comment: