3 करोड़ की लागत से होगा डायवर्सन पुल का निर्माण,
जल्द ही होगा नसरुल्लागंज - वासुदेव, नसरुल्लागंज - कोसमी सड़क की रिपेयरिंग का कार्य 
गजेन्द्र  खंडेलवाल,नसरुल्लागंज
एमपी मीडिया पाइंट 

सीप नदी के क्षतिग्रस्त ब्रिज के कारण  वधित आवागमन को जल्द ही प्रारंभ करने के लिए तीन करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से डायवर्सन पुल का निर्माण प्रारंभ होगा। इसके अतिरिक्त क्षतिग्रस्त हो चुके नसरुल्लागंज सेमलपानी वासुदेव इटावा एवं नसरुल्लागंज से कोसमी सड़क निर्माण कार्य की रिपेयरिंग भी जल्द ही की जाएगी। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सीप नदी पर बने  ब्रिज के क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन में हो रही दिक्कत को संज्ञान लेते हुए जल्द ही डायवर्सन पुल निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं। इस संबंध में शासन स्तर पर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। जल्द ही इस मामले में टेंडर जारी होंगे और 3 करोड़ 14 लाख की लागत से इस डायवर्सन पुल का निर्माण होगा। सीप नदी में पानी कम होने के साथ ही इसका निर्माण भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। श्री मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जल्द ही बड़े ब्रिज के निर्माण को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के बाद वाहनों के आवागमन से नसरुल्लागंज सेमल पानी वासुदेव एवं इटावा के सड़क मार्ग को भी जल्द रिपेयर किया जाएगा और सीहोर से कोसमी के सड़क पर भी मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के द्वारा रिपेयरिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान को भाजपा नेताओं के द्वारा क्षेत्र की फसलों में कीट लगने की जानकारी दिए जाने के बाद उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जल्द ही फील्ड में पहुंचकर किसानों की समस्या का समाधान करें और पीला मोजेक नामक समस्या से किस तरह से निपटा जा सकता है इसे लेकर किसानों को जानकारी दें।
..............................................................
Share To:

Post A Comment: