Home
Unlabelled
नसरुल्लागंज: नर्मदा का जल स्तर गिरने से मिली ग्रामीणों को राहत...
कम होने लगा नर्मदा नदी का जलस्तर, नर्मदा तटीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस...
नसरुल्लागंज, एमपी मीडिया पाइंट
लगातार हो रही बरसात रुक जाने से नर्मदा नदी के जलस्तर में कमी आ गई है और सुबह 8 बजे तक नर्मदा नदी का जलस्तर 10 फीट नीचे आ गया। जिससे प्रशासन सहित ग्रामीणों के द्वारा राहत की सांस ली गई हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को हुई लगातार तेज बारिश एवं बरगी व तवा बांध के गेट खोल दिए जाने के चलते नर्मदा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण क्षेत्र के 1 दर्जन गांव इससे प्रभावित हुए थें। हालांकि शनिवार देर शाम को कोलार डेम के चार गेट आधा मीटर की ऊंचाई तक खोले गए थे। लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के चलते रविवार सुबह नर्मदा नदी के जलस्तर में कमी देखने को मिली। छीपानेर में कल की अपेक्षा आज लगातार जल स्तर गिरता हुआ दिखाई दिया। इस संबंध में एसडीएम डीएस तोमर ने बताया कि नर्मदा नदी के जलस्तर में लगातार कमी होती जा रही है जिससे नर्मदा तट से लगे हुए 1 दर्जन से भी अधिक ग्रामों के ग्रामीणों के द्वारा राहत की सांस ली गई हैं। हालांकि नर्मदा तटों पर अभी भी प्रशासनिक अमला तैनात है और पूरी स्थिति पर निगाह बनी हुई हैं।
Back To Top
Post A Comment: