-जनपद आष्टा में फिर हुआ फेरबदल,
नए प्रधान के रूप में कांता बाई निपानिया नियुक्त हुई,  
भगत जी को हटाया, 
वही एक ग्राम पंचायत के प्रधान को भी पंचायत के कार्यो में की गई भारी अनियमितता को लेकर पद से पृथक किया गया,

आष्टा/दिनेश शर्मा 
एमपी मीडिया पाइंट 

-जनपद आष्टा में नये सिरे से प्रशासकीय समित्ति का गठन किया गया है , जिसमे पुराने जनपद अध्यक्ष को हटा कर एक महिला  सदस्य कांता बाई को नए प्रधान के रूप में मनोनीत किया ।
 शासन के आदेशानुसार अब 23 अन्य सदस्यों का मनोनयन हुआ वही इस समिति के सचिव के रूप में जनपद पंचायत के कार्यपालन अधिकारी कार्य करेंगे ।  साथ ही एक दूसरे आदेश में जनपद पंचायत के मूढ़ला मोहब्बा ग्राम पंचायत के प्रधान को पंचायत द्वारा कराए कार्यो में भारी अनियमितता बरतने ओर गबन गोलमाल होने के जुर्म में कार्यपालन अधिकारी  के प्रतिवेदन पर  पद से पृथक कर  मामले को शांत कर दिया है।

सरकार परिवर्तन के साथ साथ जिस तरह से आष्टा जनपद पंचायत में प्रधान पद पर चेहरे बदले , ओर किस तरह बदले वह भी किसी से छिपा हुआ नही है , मार्च का महीना  जनपद पंचायत में भारी सुर्खियों में रहा।
राजनीतिक जोर ओर कानून  सहारे ने कुर्सी में खींचतान मचा दी ।उस समय आखिरकार राजनीति भारी पड़ गयी । ओर जिला प्रशासन तक मौन साधे रहा।
लेकिन सरकार बदलते ही फिर उठापटक हुई और अब जनपद प्रशासन के पाले में गेंद आ गयी ।
इस तरह अब आदेशानुसार जनपद पंचायत के नवीन प्रधान के रूप में श्रीमती कांता पटेल को मनोनीत किया । साथ ही नवीन समिति में विधायक सहित 23 अन्य सदस्य रहेंगे । जो समिति में अपनी भूमिका अदा करेंगे ।
मनोनीत इस समिति में सचिव के रूप में जनपद के कार्यपालन अधिकारी दिवाकर पटेल रहेंगे । इसी परिवर्तन के साथ-साथ मूढ़ला मोहब्बा पंचायत के सरपंच को पंचायत में किये गोलमाल ओर गबन के आरोपो के चलते  आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कराने के बजाय  सीईओ  के प्रतिवेदन  पर पद से पृथक कर दिया । लोगों का कहना है कि जबकि गरीब 19 हितग्राहियों के लगभग 228000 हजार रुपये की भारी राशि का गोलमाल  करने वाले इस सरपंच पर आपराधिक प्रकरण नहीं होना चाहिए ?

Share To:

Post A Comment: