न्याय नही मिल रहा काश्तकार को


इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 


पहलादसिंह नाथूराम खाती निवासी मोगरा राम काश्तकार  इछावर सुनियोजित तरीकों से भूमि पर कब्जा कर उन्हें बार-बार धमकाया जा रहा है। अवैध रूप से कृषि भूमि के साथ लगी हुई शासकीय भूमि पर भी बड़े गम कब्जा किया जा रहा है।
              प्रहलाद सिंह, पीड़ित किसान 

संबंधित पीड़ित काश्तकार द्वारा अपनी व्यथा आवेदनों के सहारे राजस्व विभाग पुलिस विभाग और और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी पहुंचाई गई लेकिन महीनों गुजर जाने के बाद भी उक्त काश्तकार को किसी भी विभाग से न्याय नहीं मिल पा रहा है। 
किसान पहलादसिंह ने बताया कि मैं जब भी संबंधित विभाग के दफ्तर में जाता हूं। या तो मुझे अधिकारी मिलते नहीं या जो भी मिलते हैं। कर्मी वह यह कह देते हैं। कि अपनी शिकायत वापस लो यह दबाव मुझ पर लगातार डाला जा रहा है जबकि मैं न्याय की अपेक्षा रखता हूं पिछले दिनों इछावर थाने में पहुंचा और वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष मेरे द्वारा पुनः अपनी समस्या रखी गई किंतु वहां मौजूद कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने फिर से मुझ से वही बात कही कि पहले तुम अपनी तमाम शिकायतें वापस ले लो इसके बाद ही हम कुछ सोचेंगे दूसरी तरफ मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हूं क्योंकि मुझे मेरी जमीन पर पहुंचने के बाद अतिक्रमणकारियों द्वारा बराबर डराया धमकाया और सताया जा रहा है। मैं फिर मीडिया के द्वारा  शासन प्रशासन तक यह बात पहुंचाना चाहता हूं कि मुझे समय रहते न्याय दिलाया जाए वरना, मैं और मेरा परिवार जिन वर्तमान परिस्थितियों से गुजर रहा है उसका उत्तरदाई केवल शासन के विभाग रहेंगे यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है।
Share To:

Post A Comment: