आष्टा/दिनेश शर्मा 
एमपी मीडिया पाइंट
राम जन्म भूमि पर मन्दिर निर्माण की आधारशिला  व  पूजन  के उत्साह  स्वरूप नगर के राम मंदिर  सहित अनेको मन्दिरो में हुई महा आरती ओर प्रसादी वितरण। लोगो मे अपार उत्साह देखने को मिला ।
 अयोध्या में बनने जा रहे विशाल  राम मंदिर के आज भूमि पूजन में पूरा देश अपनी सहभागिता देने के लिए अति उत्साही है ।इसी कड़ी में आज नियत समय पर आष्टा के राममन्दिर में प्रभु श्रीराम जानकी के मंदिर को सजाकर भव्य स्वरूप दिया ।और महाआरती कर  प्रसादी वितरण की गई । पूरे शहर में लगे केशरिया झंडे  बेनर ओर प्रभु राम के कटआउट से  पूरा शहर राम मय दिखाई दे रहा है,  ग्रमीण अंचलों में भी मंदिरों में सुंदर कांड के पाठ हुए । इस तरह पूरा नगर ओर ग्रामीण अंचल  राम मय होकर भक्ति में डूबा दिखाई दे रहा है ।. .. सनातन समाज की ऐतिहासिक धरोहर अयोध्या का राममन्दिर अपने निर्माण के लिए लगभग 500 वर्षो से  इंतजार कर रहा था । आस्था का प्रतीक इस धरोहर के लिए सेकड़ो बरसो से कार सेवाएं होती रही है , लेकिन 1992 की कार सेवा के बाद  इस धरोहर के निर्माण के लिएजिस तरह से हर देश वासी की मनोभावना इस मंदिर निर्माण से जुड़ गई थी , ओर आज  हर देशवासी इस  स्वर्णिम अवसर का साक्षी बना ।
सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद आज वह स्वर्णिम दिन आ ही गया जब कि वर्षो से किये जा रहे जतन ओर भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से  कार सेवको की मेहनत रंग लाई ।ओर आज अयोध्या जाने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भव्य राममन्दिर के निर्माण की आधार शिला रख भूमिपूजन  किया ।वही प्रभु राम के मंदिर निर्माण की शुरुवात को लेकर आज   पूरा देश अति उत्साह में होकर भक्ति मय हो रहा है । 
प्रसन्नता की बात यह है कि इस सामूहिक शक्ति के प्रतीक राम मंदिर निर्माण के आहुति में आज कांग्रेस भी पीछे नही है ।प्रदेश कांग्रेस ने  जहाँ 11  चांदी की ईंटे मन्दिर निर्माण के भूमि पूजन में भिजवाई है  वही  कांग्रेस के आव्हान पर नगर सहित पूरे ग्रामीण अंचल में  भी राम मंदिरों को सजा कर भव्य स्वरूप दिया और सुंदर दिन को यादगार बनाकर नया इतिहास  रचना चाह रहे  सभी नियमो ओर शोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए आज सभी कार्यक्रम सम्पन्न हुए । घरों के सुंदर बनी रंगोलियां भी अलौकिक छटा बिखेर रही है ।  आज घरों पर रोशनी ओर दीप जलाने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने पूरे शहर में घर घर जाकर दीपक वितरण किये ।

Share To:

Post A Comment: