रास्ते मे रुके कृषि मंत्री पटेल,
लिया सीहोर एवं आष्टा क्षेत्र में सोयाबीन फसलों के हालात का लिया जायजा,
किसानों से की बातचीत
सीहोर 27 अगस्त,2020
एमपी मीडिया पाइंट
गुरुवार को किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री मध्यप्रदेश शासन कमल पटेल ने संत सिंगाजी मंदिर जिला खंडवा जाते समय सीहोर एवं आष्टा क्षेत्र में किसानों की सोयाबीन फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शशीन्द्र चौहान, उपसंचालक कृषि एसएस राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कृषि मंत्री श्री पटेल द्वारा क्रिसेन्ट बायपास के समीपस्थ खेतों में पहुंच अतिवर्षा से प्रभावित एवं अफलन फसलों को देखा एवं किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों से कहा कि किसान घबराएं नहीं सभी की फसलों का सर्वे किया जाएगा एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मंत्री श्री पटेल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल बीमा करवाने की तिथि आगे बढ़ा दी गई है किसान 31 अगस्त तक अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। उन्होंने कलेक्टर अजय गुप्ता को निर्देशित किया कि राजस्व अमले द्वारा जल्दी ही किसानों की सोयाबीन फसलों का सर्वे कार्य पूर्ण किया जाए जिसके कि किसानों का समय पर उचित मुआवजा मिल सके।
इसी प्रकार कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा आष्टा विधानसभा अन्तर्गत कोठरी, किलेराम, खाचरौद में किसानों की सोयाबीन फसलों का निरीक्षण कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Post A Comment: