खजांची लाईन के युवक की रिपोर्ट नेशनल पोर्टल पर
पाजीटिव प्राप्त हुई थी
सीहोर 27 अगस्त,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर शहरी क्षेत्र के खजांची लाईन निवासी एक युवक की रिपोर्ट दिनांक 25 अगस्त को पाजीटिव प्राप्त हुई थी। उक्त रिपोर्ट नेशनल पोर्टल पर पाजीटिव प्राप्त हुई थी। स्थानीय स्वास्थ्य दल को उक्त युवक के पाजीटिव आने की रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई जिसके आधार पर उसे स्वास्थ्य दल द्वारा न्यू कोविड केयर सेंटर सीहोर में भर्ती कराया गया। उक्त युवक का नाम नेशनल पोर्टल पर 25 अगस्त को सीहोर जिले के पाजीटिव व्यक्तियों की सूची में दर्ज है। विभाग के संज्ञान में लाया गया कि 26 अगस्त को उक्त युवक को एक मोबाईल मेसेज भोपाल से प्राप्त हुआ है जिसमें उसका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव होने का जिक्र है। संभावना है कि तकनीकी त्रुटिवश उक्त व्यक्ति के निगेटिव होने का मेसेज उसके मोबाईल पर पहुंचा होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेषनल पोर्टल पर प्रदर्शित रिपोर्ट को ही अधिकृत रूप से कोविड-19 रिपोर्ट के रूप में स्वीकृति प्रदान की जाती है।
Share To:

Post A Comment: