Home
Unlabelled
होशंगाबाद/ बुधनी: रोद्र रुप मे नर्मदा, निचली बस्तियां जलमग्न...बारिश का दौर अब भी जारी
नर्मदा ने दिखाया रौद्र रूप, निचले इलाके जलमग्न
होशंगाबाद
जोशीपुर बुधनी
होशंगाबाद/बुधनी सेयोगेश राजपूत की रिपोर्ट
लगातार बारिश के चलते लगभग सभी बांधों का जलस्तर बढ़ गया है इसलिए अब एक के बाद एक बांध के गेट खोले जा रहे हैं परिणाम स्वरूप नर्मदा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है होशंगाबाद और बुधनी के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी हैl उल्लेखनीय है कि जबलपुर, नरसिंहपुर आदि संभागों में लगातार हो रही बारिश के चलते बरगी, बारना और तवा डैम लबालब हो चुके हैं जिससे अब बांधों का जलस्तर बनाए रखने के लिए बड़ी मात्रा में पानी नर्मदा में छोड़ा जा रहा है होशंगाबाद के ग्वालटोली से सटे हुए निचले इलाके, अदमगढ़ तथा डोंगर वाड़ा, परम श्री गार्डन आदि क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भरने लगा है पुलिस प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को बाहर निकालना प्रारंभ कर दिया है वहीं बुधनी के बेरखेड़ी, जोशीपुर बांद्राभान आदि क्षेत्रों का भी सड़क से संपर्क टूट गया है बुधनी शहरी क्षेत्र और जमुनिया, जरापुर जोशीपुर, बगवाड़ा, रामनगर आदि की बिजली गुल हो गई है। भोपाल -नागपुर निर्माणाधीन मार्ग पर गडरिया नाला के समीप गुंजारी पर बनाया जा रहा पुल भी बाढ़ में डूब गया क्षेत्र में अभी भी बारिश का दौर चल रहा हैl लगातार बारिश ने लोगों को चिंता मे डाल रखा है।
Back To Top
Post A Comment: