मुख्यमंत्री ले रहे हैं बारिश का जायजा 


सीहोर/होशंगाबाद, एमपी मीडिया पाइंट 


बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। हालात गंभीर हो गए हैं। नर्मदा क्षेत्र सहित कई नदी नाले खतरों के निशान से ऊपर बह रहे हैं। 
इसी गंभीरता लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सीहोर, होशंगाबाद जिले और नर्मदा क्षेत्र के किनारे स्थित गांवों के बाढ़ और अतिवृष्टि ग्रस्त क्षेत्र का हवाई दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हवाई सर्वे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। परिस्थितियों से निपटने की तैयारी का भी बारीकी से आंकलन किए हुए हैं।
Share To:

Post A Comment: