फूटे तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत,

सीहोर , एमपी मीडिया पाइंट 


 सीहोर जिले मे डूबने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, आज बुधवार शाम को फिर सीहोर के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

 कृषि उपज मंडी सीहोर के पीछे फूटे तालाब में बुधवार की शाम को स्थानीय दुर्गा कालोनी निवासी प्रेम राठौर के 12 वर्षीय पुत्र राज राठौर और ऐलम राठौर के 12 वर्षीय बेटे हर्ष की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी  अनुसार दोनों बालक दोपहर से ही लापता थे, जिनकी तलाश उनके परिजन करते रहे,तभी प्रेम राठौर और कुछ लोग करौली माता मंदिर के समीप बने तालाब पर बच्चों की तलाश में पहुंचे वहां तालाब की मुंडेर पर राज की साईकिल और चप्पल को देखकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर प्रशासनिक अमला, डीएसपी अर्चना अहीर सहित रेस्क्यू दल पहुंचा।

कुछ स्थानीय तैराक बच्चों की तलाश में तालाब में कूदे और एक बच्चे को निकाला गया जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। 
तत्पश्चात मौके पर पहुंचे मंडी पुलिस होमगार्ड दल और एसडीआरएफ टीम ने तालाब में अन्य बच्चे की तलाश में रेस्क्यू आपरेशन को अंजाम दिया।

 करीब एक घंटे चले आपरेशन के बाद दूसरे बच्चे को भी बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दूसरे बालक को भी मृत घोषित कर दिया।
Share To:

Post A Comment: