सहयोगी संस्थान, (पंजाब केसरी)

 केरल में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। लगातार हो रही मूसलधार ​बारिश ने लोगों को जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश, भूस्खलन और विभिन्न बांधों के खोले जाने से मध्य केरल की नदियों में जल स्तर बढ़ गया है जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। यहां भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में छह जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। आईएमडी ने कसारगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम और अलपुझा जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि मंगलवार से बारिश में कमी आने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कई हिस्से में भी अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
(साभार)
Share To:

Post A Comment: