सीहोर/नसरुल्लागंज,  
एमपी मीडिया पाइंट 

सूत्रों के अनुसार बर्बाद सोयाबीन फसल को देखने अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाड़़कुई आएंगे !! 

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक शिवराज सिंह चौहान क्षेत्र में बर्बाद हुई सोयाबीन फसल को देखने के लिए शनिवार को हेलीकॉप्टर से लाडकुई पहुंचेंगे और यहां सीधे खेतों में पहुंचकर किसानों से चर्चा करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री श्री चौहान शनिवार दोपहर 2:30 बजे क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई पहुंचेंगे और बर्बाद खरीफ फसल को देखने के लिए किसानों के खेतों में पहुंचकर उनसे चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बिल्कुल सीमित होगा और वह केवल किसानों से ही चर्चा कर वापस लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए लाड़कुई में तैयारियां चल रही हैं। समझा यह भी जा रहा कि , जहा तक मौसम का सवाल है तो उसकी बेरुखी श्री चौहान के दौरे मे आड़े आ सकती है।
Share To:

Post A Comment: