होशंगाबाद, योगेश राजपूत 
एमपी मीडिया पाइंट 

होशंगाबाद- जिले भर में भारी बारिश का रेड अलर्ट,लगातार हो रही है बारिश 
- बाबई के आरी गांव के नजदीक मंगवारी नदी का पानी पुलिया के ऊपर आया
- सड़क पार कर रहे बाइक सवार तीन युवक बहे 
- ग्रामीणों की मदद से 2 सुरक्षित, 1 युवक शरद यादव लापता 
- जिले में होशंगाबाद का बैतूल और पिपरिया से सड़क सम्पर्क हुआ बाधित 
- तवा बांध के सभी 13 गेट 15-15 फीट तक खोले गए जिनसे 3 लाख 9 हजार 504 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है 
- तवा का जलस्तर 1164.10 फीट तक पहुँचा, तवा का अधिकतम जल स्तर 1166 फीट 
- बरगी बांध के 17 गेट 2.59 मीटर तक खुले जिनसे 2 लाख 40 हजार 177 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है 
- बारना बांध के सभी  8 गेट 3.75 मीटर तक खोले गए जिनसे 84 हजार 427 क्यूसेक पानी छोडा जा रहा है 
-होशंगाबाद में नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के अलार्म लेवल 964 फीट की ओर तेजी से बढ़ रहा है 
- रात 10 बजे तक नर्मदा का जलस्तर 961 फीट पर प्रवाहित
-रात 2 बजे तक नर्मदा का जल स्तर  अलार्म लेवल 964 फीट को पार करेगा 
- होशंगाबाद जिले में बाढ़ प्रभावित 164 गांव चिन्हित किए गए 
-बाढ़ की आशंका को ध्यान में  रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं
Share To:

Post A Comment: