बारिश का तांडव, किसानों की किस्मत पर फिर कहर.......
लघु उद्योगपतियों और दुकानदारों को भी भारी नुकसान,
सीहोर/इछावर
टीम, एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले के अनेक क्षेत्रों मे पिछले 20 घंटे से बारिश का दौर अनवरत जारी है, भारी नुकसान के समाचार लगातार मिल रहे हैं। हैरान-परेशान ग्रामीण सुरक्षित स्थान खोजने मे लगे हैं वही जिले के नगरों मे बारिश की वजह से अघोषित लाकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है।
हाल्याखेड़ी
नगरों मे अघोषित लाकडाउन
कालापीपल/ नादान
कई तालाब क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बगैर प्रशासनिक मदद के ग्रामीण खुद श्रमदान कर किसी तरह बचाव के उपाए कर रहे हैं। तालाबों का जलस्तर तेजी बड़ता जाना चिंता का विषय बना हुआ है।
कई तालाब क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बगैर प्रशासनिक मदद के ग्रामीण खुद श्रमदान कर किसी तरह बचाव के उपाए कर रहे हैं। तालाबों का जलस्तर तेजी बड़ता जाना चिंता का विषय बना हुआ है।
भारी बारिश के कारण प्रशासन को भी बचाव कार्य मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल बारिश थमने के कोई आसार नहीं हैं। गांवों से खबर मिल रही है कि ज्यादातर खेत तालाब बन चुके हैं और सोयाबीन फसल डूब मे आ चुकी है। मक्का की फसल जमीन पर गिर चुकी है। एक सप्ताह भी भारी बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया था, जो कसर रह गई थी वह वर्तमान चल रही बरसात ने पूरी करते हुए किसानों को लगभग रोजी-रोटी के मुहाने पर ला खड़ा किया है। दूसरी तरफ नुकसान को लेकर प्रशासन फिलहाल कुछ कहने की स्थिति मे नहीं है।

लघु उद्योगपतियों और दुकानदारों को भी नुकसान...
इछावर मे उद्योगों को भी नुकसान हुआ है कुछ फैक्ट्रियां जलमग्न हो गईं। नादान रोड स्थित धारीवाल कूलर फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचने के समाचार हैं। इसके अलावा अनगिनत दुकानों मे पानी घुस जाने कारण लाखों रुपयों का नुकसान पहुंचा है।
।

Post A Comment: