योगेश  राजपूत, होशंगाबाद 

तवा डैम उच्चतम स्तर पर पहुंचा,नर्मदा में बनी बाढ़ की स्थिति,
 तवा बांध का जलस्तर पूर्ण क्षमता तक पहुंचा,

 शनिवार सुबह डेम के पांच गेट खोले गए हैं वही नर्मदा में भी बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है नर्मदा के तटीय इलाकों जिनमें होशंगाबाद एवं बुधनी के निचले स्तर के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर दिया गया हैl पिछले हफ्ते भर से लगातार हो रही बारिश के चलते नर्मदा नदी पर बने  बांधों का जलस्तर अपने उच्चतम निशान तक पहुंच गया है।
वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते नर्मदा का जलस्तर भी 960 फिट पर पहुंच गया है देर रात तक तवा बांध से छोड़ा गया पानी होशंगाबाद में नर्मदा के जल स्तर को और बढ़ा देगा ऐसी उम्मीदें जताई जा रही है कि तवा बांध से प्रति सेकंड 40000 क्यूसेक मीटर पानी छोड़ा जा रहा हैl  नर्मदा का जलस्तर 964 फिट तक पहुंचने पर होशंगाबाद के मालाखेड़ी, भीलपुरा, डोंगरबाड़ा आदि क्षेत्रों को प्रभावित करता है वही बुधनी क्षेत्र के लगभग 64 गांव प्रभावित होते हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैl


शैलेंद्र हिनोतिया एसडीएम बुधनी ने बताया कि
मेने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है फिलहाल अभी खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां कर ली गई है
 लगातार वर्षा होने से बुधनी शहर में कई स्थानों पर बारिश का पानी भरा गया। जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

ताजा स्थिति

नर्मदा नदी- 960.60f.
तवा जलाशय- 1160.70 f
बरगी जलाशय- 421.30m.

 दोपहर 1:00 बजे खोले गए बारना जलाशय  के गेट

अपर कलेक्टर जीपी माली द्वारा बताया गया कि कलेक्टर रायसेन द्वारा सूचित किया गया है कि बारना जलाशय का  एक  गेट दोपहर 1:00 बजे खोले जाएंगे।  बारना जलाशय से लगभग 10,000 क्यूसेक  पानी छोड़ा जाएगा। छोड़ा गया पानी लगभग  8 से 10 घंटे में  नर्मदा नदी होशंगाबाद पहुंचेगा। 
           कलेक्टर धनंजय सिंह  ने  सभी अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देशित किया है कि वे सतर्क रहें , सतत निगरानी जारी रखें एवं निचले इलाकों में रह रहे लोगों को नदी में प्रवेश ना करने एवं सतर्क रहने हेतु लगातार मुनादी  करें।
Share To:

Post A Comment: