तहस-नहस करने आई बारिश,
निचली बस्तियां जलमग्न,
अमूमन रास्ते बंद,
बिजली गुल, मोबाइल सेलफोन के नेटवर्क टूटे,
हादसे मे एक व्यक्ति की मौत


एमपी मीडिया पाइंट टीम, सीहोर 



शुक्रवार-शनिवार की रात बारिश ने वह रोद्र रुप दिखाया कि जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिले मे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए, जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसीलों  के कई गांव जलमग्न हो गए। आवागमन रुक गया।
तमाम नदी-नाले अभी भी उफान पर चल रहे हैं। नदी-नालों के चार फिट ऊपर से पानी बह रहा है। किसानों के खेत तालाब मे तब्दील हो गए हैं। नुकसान की आधिकारिक पुष्टि अभीतक नहीं हो पाई है।

लेकिन सूत्रों के अनुसार भारी बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई है। जानकारी मिल रही है कि जानमाल की काफी हानि हुई है।

इछावर-सीहोर मार्ग पर ग्रामीण की मौत

 लगातार बारिश के चलते आज सुबह लगभग साढ़े चार बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई ,
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाऊँखेड़ी निवासी मदन पुरी गोस्वामी आत्मज ओम पुरी गोस्वामी उम्र 47 साल हर रोज की तरह आज भी अपने घर से बाइक लेकर पूजा के लिए रवाना हुआ था।
इछावर-सीहोर हाईवे के मध्य स्थित चोर बावड़ी नजदीक कारखाने में स्थित मंदिर में पूजन करने जा रहा था, और वहीं का पुजारी था।
गांव के बाहर निकलते ही रोड़ पर एक पेड़ गिर गया था वहीं थोड़ी दूर उसका शव मिला।
अभी यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है या बाइक से गिरने से हुई। लेकिन सड़क हादसा कहीं भारी बारिश से जुड़ा प्रतीत होता है।

बात अगर जिला मुख्यालय सीहोर की हो तो वहां भी निचली बस्तियां जलमग्न हो गईं। जिला मुख्यालय का सड़क संपर्क कई गावों  और नगरों से टूटा हुआ है। नदियां उफान पर होने के कारण शुजालपुर,कालापीपल,सीहोर आपस मे कट चुके हैं।


Share To:

Post A Comment: