16 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,
वर्तमान में कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 217
सीहोर 03 सितंबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि  आज 16 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सीहोर नरेन्द्र नगर से 6 तथा चाण्क्यपुरी से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। नसरुल्लागंज के खरसानिया, चितीखेड़ा, राला तथा स्थानीय सुदामापुरी से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इछावर के दिवड़िया से 1 व्यक्ति, शाहगंज के 2 तथा बुदनी वार्ड नंबर 8 से 2 तथा आष्टा से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जिले में कोरोना पॉजीटिव/एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 217 है। आज 7 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 491 है। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 20 है।
      आज 469 व्‍यक्तियों के  सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से आज  43 श्यामपुर के 77 आष्टा से 100 नसरूल्लागंज के 121 एवं बुदनी के 81 इछावर के 47 व्यक्तियों के कोरोना जांच हेतु सैम्पल लिए है।
आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है। सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। 
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 728 है जिसमें से 20 की मृत्यु हो चुकी है 491 स्वस्थ्‍ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 217 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।
Share To:

Post A Comment: