शहीद हुए जवान मनीष कारपेंटर के पार्थिव शरीर पर सैकड़ों लोगों ने की पुष्प वर्षा ,,
नमः आंखों से दी श्रद्धांजलि

श्यामपुर, एमपी मीडिया पाइंट 

कश्मीर मे शहीद हुए मनीष कारपेंटर को श्यामपुर वासियों ने नमः आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की, लोगों द्वारा देशभक्ति के तरानों बीच पुष्प वर्षा करते हुए शहीद के शव को विदा किया।


जम्मू कश्मीर के बारामूला में शहीद हुए जवान मनीष कारपेंटर का पार्थिव शरीर सीहोर जिले की श्यामपुर होकर गुजरा तो सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा कर भावुक होकर नमः आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जय जवान-जय किसान,भारत माता की जय के नारो से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

आज सुबह जैसे ही शहीद हुए जवान के बारे मे लोगों को सूचना मिली की पार्थिव शरीर श्यामपुर से गुजरेगा, तो लोग एकत्रित होकर पार्थिव शरीर का इंतजार करने लगे और जैसे ही उनका शरीर श्यामपुर से गुजरा देशभक्ति तरानो के साथ लोगों ने उन्हे नमः आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नगर से विदा किया।
Share To:

Post A Comment: