इछावर मे पहलीबार कोरोना विस्फोट, ताजा रिपोर्ट मे 8 गांव के 11 व्यक्ति निकले पाजीटिव, महिलाएं भी संक्रमित ...

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

 मंगलवार को इछावर ब्लाक मे कोरोना विस्फोट हुआ और पहली बार एक ही दिन मे कोरोना संक्रमितों की संख्या दो अंकों को छू गई। 

ब्लाक मेडिकल आफिसर डा. बीबी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज इछावर ब्लाक के 
ब्रिजिशनगर-03,ढाबलामाता-02 सहित झालपीपली,धाईंखेड़ा,वीरपुरा,भाऊँखेड़ी,कांकरखेड़ा,एंव दीवड़िया मे एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।

बतादें कि कल सोमवार को इछावर मे 05 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई थी।
Share To:

Post A Comment: