किसान अब 7 सितंबर तक
करवा सकते हैं फसल का बीमा
सीहोर 03 सितंबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट
शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 7 सिंतबर कर दी गई है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक एसएस राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्प वर्षा, कीटव्याधि एवं भारी वर्षा से सोयाबीन एवं अन्य फसलें प्रभावित हुई हैं। जिले के जो किसान फसल का बीमा कराने से वंचित रह गए हैं उन किसानों को शासन द्वारा एक अवसर और प्रदान किया गया है। किसान अब 7 सिंतबर तक फसल का बीमा करवा सकते हैं। प्रभावित फसलों में बीमा लाभ के लिए अऋणी एवं डिफाल्टर कृषकों को बीमा कराए जाने के लिए अपना आवेदन भरकर आधार कार्ड की छायाप्रति, बही की छायाप्रति, बचत बैंक खाता की छायाप्रति, बुवाई प्रमाण पत्र के साथ कियोस्क सेंटर या जिला सहकारी बैंक शाखा या राष्ट्रीय बैंक शाखा में जमा कर सकते हैं।

Post A Comment: