38 यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या पहुंची 407 पर,
आज 02 के मौत की सूचना प्राप्त हुई...
अबतक संक्रमण से कुल मौतें 25

सीहोर 14 सितंबर,2020                      एमपी मीडिया पाइंट 

     मुख्य  चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर  सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 38 व्यक्तियों की आज कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 15 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति सांईनाथ मंदिर गंज, नेहरू कालोनी,राजोरिया मोहल्ला, ब्रम्हपुरी, बडी ग्वालटोली, हाउसिंग बोर्ड, इंग्लिशपुरा, पटवारी कालोनी, गाडी अड्डा के रहने वाले है। 
श्यामपुर विकासखण्ड अंतर्गत 05 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जो भटोनी, बिजोरी, कचनारिया के निवासी है। 

आष्टा विकासखण्ड से 11 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। संक्रमित व्यक्ति डोराबाद, फारेस्ट आफिस, वार्ड नंबर 16, रायल कालोनी, जावर के निवासी है। 
इछावर के ढाबलामाता जोड़ इछावर, वार्ड नंबर 13, दिवड़िया, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड इछावर निवासी सहित कुल 6 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,
नसल्लागंज से 01 व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। 
अब जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 407 हो गई है। 

आज 02 संक्रमित व्यक्तियों के मौत की सूचना प्राप्त हुई है।

 सीहोर के पुलिस लाईन निवासी एक 50 वर्षीय  पुलिस कर्मी की कल रात उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय स्थित आईसोलोशन वार्ड में मृत्यु हो गई। उनका कोरोना पॉजीटिव टेस्ट दिनांक 13 सितंबर की रात को किया गया था जहां रिपोर्ट भी रात्रि में ही पॉजीटिव आई
थी। उपचार के दौरान पुलिस कर्मी की  मृत्यु हो गई। वहीं आष्टा कालोनी चौराहा  निवासी एक व्यक्ति की भोपाल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। 4 सितंबर को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई थी 12 सितंबर 2020 को उपचार के दौरान भोपाल के एम्स में उपचार के दौरान मृत्यु की सूचना आज पोर्टल पर प्राप्त हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मृत्यु की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। आज कोविड केयर सेंटर सीहोर से 8 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें से बुदनी के 6, श्यामपुर 01, तथा इछावर का 01 व्यक्ति शामिल है।
Share To:

Post A Comment: