जिनके मकान गिर गए उन्हें सरकार देगी एक-एक लाख रुपये और मनरेगा से मकान बनवाया जाएगा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

बाढ़ पीड़ित हर घर को मिलेगी समूचित मदद..



सोनू खंडेलवाल, नसरुल्लागंज              एमपी मीडिया पाइंट 

शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ ग्रस्त ग्राम छीपानेर, चौरसाखेडी़, रानीपुर,धोलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ की तबाही में बर्बाद हुए कई परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार की तरफ से हर संभव मदद मुहैया कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि जिनके मकान गिर गए हैं और जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें एक- एक लाख रुपए देंगे और उसके अलावा मनरेगा के माध्यम से राशि मिलाकर उस मकान को खड़ा करवाएंगे। इसके अलावा जो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उनके लिए अलग से राशि देने की व्यवस्था की गई है। साथ ही बाढ़ ग्रस्त परिवारों को तत्काल उनके घरों में 50 - 50 किलो अनाज पहुंचाए जाने के निर्देश भी मंच से दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच से ही कमिश्नर एवं कलेक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि फसलों का पूरा सर्वे करवाएं। जितना भी नुकसान हुआ है उसमें आरबीसी 6/4 के अंतर्गत राहत की राशि दिलाई जा सके। इसके साथ प्रत्येक खेत का सर्वे सावधानी पूर्वक किया जाए और कोई भी खेत सर्वे से ना छूटे । बीमा कंपनी से बात कर इस काम को भी जल्द से जल्द कराया जाए। जिससे मैं राहत राशि भी दे सकूं और इन्हें फसल बीमा का पैसा भी दिलवा सकूं। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा की सूची में आने से जो नाम रह गए हैं। उनका नाम भी राशन की सूची में तत्काल जोड़ें और कोई भी ना छूटे। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि बिजली के बढ़े हुए बिलों की वसूली स्थगित कर दी गई है और इस माह केवल अगस्त माह में जो बिजली जलाई है उसी का पैसा देना है।


...तो मैंने पलक भी नहीं झपकी 


मुख्यमंत्री ने बताया कि 29 अगस्त की रात को ही मुझे अंदाजा हो गया था कि यह बाढ़ तबाही मचाएंगी। ऊपर से हो रही घनघोर बरसात से बरगी,बारना, तवा और कोलार डैम फुल हो गए। ऐसी स्थिति में सभी बांधों के गेट एक साथ खोलना पड़े और यदि ऐसा नहीं करते तो महाविनाश की स्थिति निर्मित हो जाती। उसी अंदाज के कारण मैंने उस दिन पूरी रात पलक भी नहीं झपकी, कार्यकर्ताओं और प्रशासन से लगातार बात होती रही।  इस दौरान आर्मी, एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर, एनडीआरएफ की टीम बुलाकर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Share To:

Post A Comment: