अन्धे कत्ल का  पर्दाफाश
पत्नि ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर की हत्या

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

  थाना मण्डी अन्तर्गत आने वाले गाम मोलगा निवासी साजिद खॉ पिता जहॉगीर खॉ 30 साल की गुम होने की सूचना उसके भाई साबिर निवासी मोलगा ने दिनांक 02.09.2020 को दर्ज कराई, जांच के दौरान दिनांक 03.09.2020 को गुमशुदा साजिद का शव ग्राम मोलगा उसके स्वंय के कुएं में पड़ा पाया जाने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया । मर्ग जांच के दौरान मृतक की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक का गला घोटकर उसकी हत्या कर शव को कुये में फेंकना पाया जाने पर प्रथम दृष्टिया अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला कायम कर, अज्ञात आरोपी का तलाश शुरू कर दी हैं।
            पुलिस अधीक्षक सीहोर एसएस चौहान द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तार करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पुलिस) सीहोर तुषार सिंह  के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मण्डी उपुअ अर्चना अहीर मे विशेष टीम का गठन किया गया ।

 गठित टीम द्वारा दिनांक 07.09.2020 को अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई।
घटना क्रम:-
  मृतक की पत्नि एवं पड़ोसी आरोपी शफीक  खाँ पिता लतीफ खाँ उम्र 33 साल जाति मुस्लमान निवासी मोलगा (बकतल) मंड़ी सीहोर दोनों में चार वर्ष पूर्व से प्रेम प्रशंग था घटना दिनांक 01.09.2020 को दिन के 12.30 बजे के लगभग मृतक साजिद ने अपनी पत्नी को शफीक के गोद में मृतक के कुआँ के पास देख लिया उसी पर मृतक ने अपनी पत्नि व आरोपी शफीक को कहाँ मे ये बात गाँव में जाकर बताउगा तभी उसकी पत्नी व शफीक ने मृतक शाहिद को पकड़ लिया और झूमा झटकी कर गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को कुआँ में फेक दिया । 
  मृतक की पत्नि ने अपने प्रेमी शफीक का साथ देकर पति की हत्या गला दबा कर की, उक्त कृत्य के लिये दोनो को गिरफ्तार कर लिया हैं । 
           थाना प्रभारी मंड़ी उपुअ अर्चना अहीर, उनि अर्जुन जायसवाल, सउनि नंदराम अहिरवार  आरक्षक सुरेश प्रजापति, लखन धाकड़,भूपेन्द्र सिहं, रंगलाल, महिला आरक्षक मीना घोड़के, द्रौपति राजपूत,रामलता राठौर, छाया परमार, आरक्षक सुशील साल्वे, शैलेन्द्र राजपूत की सराहनीय भूमिका रही। 

गिरफ्तार आरोपियो के नामः.:-
1-शफीक  खाँ पिता लतीफ खाँ उम्र 33 साल जाति  मुसलमान निवासी मोलगा (बकतल) मंड़ी सीहोर 
2-शहनाज बी पति स्व साजिद जाति मुस्लमान उम्र 28 साल निवासी मोलगा(बकतल) मंड़ी सीहोर
-------------------------

सटोरिया गिरफ्तार:-

थाना बिलकिसगंज पुलिस ने अवैध रूप सट्टा लिखते पाये जाने पर फिरोज उर्फ अरबाज पिता नौसे मियां निवासी बिलकिसगंज को  गिरफ्तार कर सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

अवैध शराब जप्त

थाना श्यामपुर पुलिस ने अवैध रूप से 19 क्वाटर देशी शराब रखे पाये जाने पर जीतेन्द्र पाटीदार पिता राधेश्याम पाटीदार निवासी श्यामपुर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
थाना बुधनी पुलिस ने अवैध रूप से 20 क्वाटर देशी शराब रखे पाये जाने पर नीलेश पिता विनोद दुबे निवासी बुधनी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। 
-----------

अलग-अलग कारणों से तीन की मौत

सीहोर/ इछावर , एमपी मीडिया पाइंट 


थाना इछावर अंतर्गत नीतू पुत्री खुमान सिंह बारेला उम्र 20 साल निवासी अलीपुर की मौत फॉसी लगाने से हो गई है । थाना इछावर पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना नसरूल्लागंज अंतर्गत विशाल पिता रामसिंह तंवर उम्र 18 साल निवासी पाचोर की मौत नदी में डूबने से हो गई है। थाना नसरूल्लागंज पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पार्वती अंतर्गत रवि पिता श्रीमल मेवाड़ा उम्र 17 साल निवासी काजीखेड़ी की मौत फॉसी लगाने से हो गई है । थाना पार्वती पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Share To:

Post A Comment: