लूट का प्रयास करने वाले एक बाल अपचारी सहित तीन गिरफ्तार

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

थाना मण्डी के अन्तर्गत ग्राम जमोनिया रोड़ पर मोटरसाइकिल  क्रमांक MP 37 MG 3356 से जा रहे चालक सुमित मीना पिता सुरेश मीना निवासी जमोनिया तालाब से आरोपी रोहित, गौरव तथा एक बाल अपचारी के द्वारा लाल मिर्ची पावडर डाल कर लूट करने का प्रयास किया गया। सूचना पर थाना मंड़ी में तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 393 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सीहोर एसएस चौहान ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार  करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मण्डी उपुअ अर्चना अहीर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा दिनांक 08.09.20 को 3 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मंडी उपअ अर्चना अहीर , सउनि नंदराम अहिरवार , आरक्षक विरेन्द्र अहिरवार,भूपेन्द्र सिहं ,   पिफमेसिह,रंगलाल की सराहनीय भूमिका रही । 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

:- 1-गौरव सेन पिता अराम सिंह सेन उम्र 18 साल निवासी योगी मोहल्ला गंज सीहोर 
2-रोहित राठौर पिता अरूण राठौर उम्र 18 साल निवासी राठौर मोहल्ला गंज सीहोर 
3- राठौर मोहल्ला गंज सीहोर निवासी 16 वर्षीय बाल अपचारी
Share To:

Post A Comment: