दलित समाज ने दिया ज्ञापन..


 अखिल भारतीय बलाई संघ एवं मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत ने दौलतपुर मे दलित समाज कि महिला के अंतिम संस्कार को श्मशान में अंतिम संस्कार ना करने देने वाले उच्च जाति के लोग एवं घटना को देख रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए दिया ज्ञापन..

आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट 

 पिछले दिनों हुई घटना देपालपुर तहसील के चटवाड़ा गांव में दिनांक 10 सितंबर 2020 को दलित समाज की महिला कमला बाई पति हिंदू सिंह का निधन हो गया था जिन की शव यात्रा शमशान जाते वक्त स्वर्ण समाज एवं अन्य उच्चजाति के लोगों ने  शवयात्रा को रोककर श्मशान में अंतिम संस्कार करने से रोका एवं जातिसूचक शब्द कहें एवं महिला का अंतिम संस्कार एक जंगल में किया गया।
उक्त घटना को सभी अधिकारी गण वहीं मौजूद होकर देखते रहें इस विषय पर आज अखिल भारतीय बलाई संघ (संभागीय अध्यक्ष देवकरण मालवीय)* एवं मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत (प्रदेश सचिव राहुल भेरवे वाल्मीकि)की ओर से आष्टा तहसील में अनुविभागीय अधिकारी महोदय को माननीय राज्यपाल के नाम उचित लोगों पर कार्यवाही करने के लिए एवं प्रशासन के कुछ अधिकारी गण 8 9 घंटे तक इस घटना को वही देखते रहे ऐसे अधिकारियों पर भी कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। जितेंद्र सोलंकी जिला अध्यक्ष राजेश सोलंकी मजदूर जिला संघ अध्यक्ष एडवोकेट ओम प्रकाश मालवीय बहादुर सिंह लाल सिंह मालवीय भेरू सिंह जी मालवीय कमल सिंह कामेश सचिन जतिन गौतम प्रदीप आदि मौजूद थे।

Share To:

Post A Comment: