ब्रेकिंग
--------
नई दिल्ली:कोरोना संक्रमण से जूझ रहे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है, सुरेश अंगड़ी को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से उनके परिवार के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी शोक है।
कई बड़े नेताओं ने शोक जाहिर किया है। उनके निधन पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है-
कोविड -19 की चपेट में जो केंद्रीय मंत्रियों आए हैं उनमें गृह मंत्री अमित शाह, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आयुष मंत्री श्रीपाद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं।
वहीं 11 सितंबर को सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
इसबात की जानकारी खुद सुरेश अंगड़ी ने ट्वीट करके दी थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था, आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिलहाल मैं अच्छा हूं, डॉक्टरों ने जो सलाह दी है, उसका पालन कर रहा हूं। इसके साथ ही सुरेश अघाड़ी ने अपील की है कि जो लोग भी पिछले कुछ दिन में उनके संपर्क में आए हैं वह लोग अपने स्वास्थ का खयाल रखें और किसी भी तरह के लक्षण उनके अंदर आते हैं तो अपना टेस्ट करा लें।


Post A Comment: