30 व्‍यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,

वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या- 539 



सीहोर 24 सितंबर,2020

एमपी मीडिया पाइंट 

     मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 30 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 15 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति चाण्क्यपुरी, शिवाजी कॉलोनी, कस्बा, गुलाब हिबहार, वार्ड नंबर 34, सैकड़ाखेड़ी, हाउसिंग बोर्ड, पुलिस लाईन, देवनगर कॉलोनी के रहने वाले है। 


आष्टा विकासखंड से 05 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है जो सीएच आष्टा, वार्ड नंबर 1, अलीपुर, फारेस्टे कॉलोनी, खामखेड़ा बैजनाथ के निवासी हैं। नसरुल्लागंज अन्तर्गत 1 व्यक्ति पॉजीटिव मिला हैं।

 इछावर अन्तर्गत 06 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जो दिवडिया, अमलाहा, नीलबड़, जाटखेड़ी के निवासी हैं।

 बुदनी अन्तर्गत 2 व्यक्ति की रिपोर्ट पाजीटिव आई है जो गौंडी गुराड़िया एवं वार्ड नंबर 14 बुदनी के निवासी हैं। श्यामपुर अन्तर्गत मुख्यात्यसर नगर रोड़ निवासी 01 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 539 हो गई है। आज कोविड केयर सेंटर सीहोर से 40 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 861 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मृत्यु की संख्या 29 हो गई है।

Share To:

Post A Comment: