मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स ऋण वितरण कार्यक्रम संपन्न
हितग्राहियों को योजना अन्तर्गत किया चैक का वितरण,
इछावर विधायक ने दिया अच्छा व्यवसाय करने वालों को खुद की तरफ से राशि प्रदान करने का आश्वासन 

सीहोर 24 सितंबर,2020एमपी मीडिया पाइंट 

मुख्य अतिथि करण सिंह वर्मा द्वारा अपनी ओर से अच्छा व्यवसाय करने वाले हितग्राहियों को राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया गया, वह स्थानीय शा. आवासीय स्कूल मे आयोजित  ऋण वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे बोल रहे थे। कार्यक्रम के तहत 560 हितग्राहियों को 56 लाख राशि का वितरण किया। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना ब्याज के आपको व्यवसाय करने के लिए ऋण वितरण किया जा रहा है। आप विकास करते जाओ,ईमानदारी से धंधा करों क्योंकि ईमानदारी से कार्य करेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी।
गौरतलब है कि गरीब कल्याण सप्ताह के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 24 सितंबर को मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स ऋण वितरण कार्यक्रम अर्न्तगत जिला मुख्यालय पर आवासीय खेलकूद संस्थान में ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सीहोर सुदेश राय ने की।

कार्यक्रम में ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ लेने वाले लगभग 300 हितग्राही उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा उद्बोधित संदेश को सुनने के पश्चात अध्यक्ष द्वारा हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्साह से कार्य करने एवं प्राप्त राशि को व्यापार में ही लगाने हेतु सुझाव दिया साथ ही उनके द्वारा हितग्राहियों का उत्साहवर्धन करने हेतु कहा कि यदि आप लोगों के द्वारा अपना व्यापार बहुत अच्छे से किया जाता है तो वह इसकी 5 गुना राशि मुख्य 3 हितग्राहियों को प्रदान करेंगे।
मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्र व इछावर विधायक करणसिंह वर्मा द्वारा भी अपनी ओर से अच्छा व्यवसाय करने वाले हितग्राहियों को राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम के तहत 560 हितग्राहियों को 56 लाख राशि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना ब्याज के आपको व्यवसाय करने के लिए ऋण वितरण किया जा रहा है। आप विकास करते जाओ ईमानदारी से धंधा करों क्योंकि ईमानदारी से कार्य करेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी।
Share To:

Post A Comment: