माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
इसी को लेकर आज इछावर ब्लॉक के ग्राम मुवाड़ा के ग्रामीण इछावर तहसील पहुंचे जहां एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा गया कि हमारी सोयाबीन पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। और वही देश में कोरोना चल रहा है। इस कोरोना कॉल में घर पर बेरोजगार ही बैठे हैं। ऐसे में समूह वालों द्वारा दिन-रात गांव आकर डराते धमकाते मारने की धमकी देते हैं। और घर मकान एवं घर का सामान नीलाम करवाने की बात करते हैं।
हम लोग छोटे से किसान हैं। वह फसल के भरोसे हम लोग अपने समूह उठा रखे थे। जोकि इछावर समूह सीहोर भोपाल बिलकिसगंज स्वतंत्र फाइनेंस बंधन बैंक नम्र फाइनेंस कैपिटल सीहोर आदि से समूह राशि उठा रखे हैं।
शिवराजसिंह राजपूत,इछावर एमपी मीडिया पाइंट
माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कार्यकर्ता गांव-गांव घूमकर महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण दिया गया था। इसके कारण महिलाओं को मूल से कई गुना अधिक राशि चुका रही हैं। महिलाएं कोरोना काल में आर्थिक तंगी का शिकार हैं। ऐसे में प्रशासन को माइक्रो फायनेंस कंपनी के कर्मचारियों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाना चाहिए।हम लोग छोटे से किसान हैं। वह फसल के भरोसे हम लोग अपने समूह उठा रखे थे। जोकि इछावर समूह सीहोर भोपाल बिलकिसगंज स्वतंत्र फाइनेंस बंधन बैंक नम्र फाइनेंस कैपिटल सीहोर आदि से समूह राशि उठा रखे हैं।
यह कि हम निरंतर समूह राशि जमा करते आ रहे थे। कभी शिकायत का मौका नहीं दिया किंतु इस साल हम सभी की सोयाबीन की फसल पूरी तरह चौपट हो गई और वही कोरोना काल के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ गई जिसके कारण समूह की किस्त भरने में असमर्थ हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हमारी स्थिति भूखे मरने की हो चुकी है। वही समूह वालों ने दिन-रात गांव में आकर धमका रहे हैं। बोलते हैं कि तुम लोग समूह राशि जमा करो नहीं तो मकान नीलाम कर देंगे, जमीन नीलाम कर देंगे ,तुम्हारे मकान में ताले लगा देंगे एवं जेल भिजवाने की धमकियां देते हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि इन समूहों पर सख्त कार्रवाई कर इनका आना गांव में बंद करवाया जाए वैसे भी शासन द्वारा ऋण जमा करने में सभी समय दिलवाया जा रहा है। हमें भी समय दिलवाया जाए 1 साल के बाद हम पूरा पैसा जमा कर देंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में शारदाबाई,रामगोपाल,रेखा बाई, एलकार,लक्ष्मीनारायण, रामभरोस,रामहेत,दुर्गाप्रसाद, सुरेश,संदीप,देवकरण,बनवारी मीणा,मोहन मीण, मांगीलाल मीणा,नारायण मीणा,दुर्गीबाई,कृष्णा ललिता बाई गुलाब आदि उपस्थित रहे!


Post A Comment: