मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर मे आई तकनीकी खराबी,कार द्वारा भोपाल के पहुंचे,
नहीं मिले कार्यकर्ताओं से. .
हैलीकॉप्टर में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते मुख्यमंत्री का बड़ा काफिला कार से आष्टा होकर भोपाल के लिए निकला ।
कन्नौद मार्ग पर कार्यकर्ताओं का जगह-जगह जमावड़ा स्वागत के लिए खड़ा रहा, किन्तु अत्यंत जल्दी का कहकर सीएम बगैर स्वागत कराए निकल गए
नेमावर खातेगांव के गुराड़िया एवं अन्य गांव जो बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ग्रस्त हो गए थे , इन गांवों का दौरा कर जब सीएम वापस भोपाल जे लिए जाने लगे , तब ही सीएम के उड़नखटोले में तकनीकी खराबी आ गई , और उन्हें मजबूरीवश बाय कार आष्टा होते हुए भोपाल के लिए निकलना पड़ा ।
नेमावर से हंडिया, कुसमानिया होते हुए सीएम का बड़ा काफिला आष्टा से निकला ।
स्थानीय नेताओं ने अलग अलग स्थानों पर स्वागत करने की तैयारी कर रखी थी, किन्तु कालोनी चौराहे पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सुराणा ने अपने साथियों के सांथ माला पहनाकर कर स्वागत किया ,भोपाल नाके पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया ।
लेकिन कुछ जगहों पर नेता गण स्वागत के लिए खड़े के खड़े ही रह गए।
समय अभाव के कारण सीएम जरा भी रुक नहीं पाए , वहीं नेताओ ने चलती गाड़ी में ही अपनी समस्याओं का कागज सीएम के सुरक्षा गार्ड को थमाया और हार- फूल मुख्यमंत्री की गाड़ी पर डाल कर सकुचाते रह गए ।
नहीं मिले कार्यकर्ताओं से. .
हैलीकॉप्टर में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते मुख्यमंत्री का बड़ा काफिला कार से आष्टा होकर भोपाल के लिए निकला ।
कन्नौद मार्ग पर कार्यकर्ताओं का जगह-जगह जमावड़ा स्वागत के लिए खड़ा रहा, किन्तु अत्यंत जल्दी का कहकर सीएम बगैर स्वागत कराए निकल गए
दिनेश शर्मा, आष्टा एमपी मीडिया पाइंट
नेमावर खातेगांव के गुराड़िया एवं अन्य गांव जो बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ग्रस्त हो गए थे , इन गांवों का दौरा कर जब सीएम वापस भोपाल जे लिए जाने लगे , तब ही सीएम के उड़नखटोले में तकनीकी खराबी आ गई , और उन्हें मजबूरीवश बाय कार आष्टा होते हुए भोपाल के लिए निकलना पड़ा ।नेमावर से हंडिया, कुसमानिया होते हुए सीएम का बड़ा काफिला आष्टा से निकला ।
स्थानीय नेताओं ने अलग अलग स्थानों पर स्वागत करने की तैयारी कर रखी थी, किन्तु कालोनी चौराहे पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सुराणा ने अपने साथियों के सांथ माला पहनाकर कर स्वागत किया ,भोपाल नाके पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया ।
लेकिन कुछ जगहों पर नेता गण स्वागत के लिए खड़े के खड़े ही रह गए।
समय अभाव के कारण सीएम जरा भी रुक नहीं पाए , वहीं नेताओ ने चलती गाड़ी में ही अपनी समस्याओं का कागज सीएम के सुरक्षा गार्ड को थमाया और हार- फूल मुख्यमंत्री की गाड़ी पर डाल कर सकुचाते रह गए ।

Post A Comment: