अब कोरोना वायरस का गांवों मे प्रवेश,
39 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई जिसमें
सर्वाधिक व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्रों से,
वर्तमान में कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 205,

सीहोर 01 सितंबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले मे कोरोना अपने पैर तेजी के साथ पसारता जा रहा है खासतौर पर अब वायरस ने ग्रामीण क्षेत्रों पर निशाना साधा है। मंगलवार को प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट मे संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या ग्रामीण इलाकों से है।स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 39 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सीहोर के 7 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जिनमें फ्रीगंज मंडी, खजांची लाईन, बडा बाजार, वार्ड नंबर 13 ब्रहमपुरी के निवासी हैं। इछावर के 13 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो ढाबलामाता, दीवडिया, ब्रिजिशनगर, झालपीपली धाईखेड़ा, वीरपुरा, भाउंखेड़ी, कांकरखेड़ा, फांगिया के निवासी हैं। आष्टा के 12 व्यक्ति जो मेहतवाड़ा सेल फैक्ट्री, बड़ा बाजार सिद्धिकगंज, साईं कॉलोनी, वार्ड नंबर 18, बिलपान, डोडी, लसुडियाखास एवं कोठरी के निवासी हैं। श्यामपुर के स्थानीय से 1 एवं 1 निपानिया कला से पॉजीटिव व्यक्ति मिला है। बुदनी से 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है एवं नसरुल्लागंज के लाड़कुई तथा जमोनिया से से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में कोरोना पॉजीटिव/एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 205 है। आज 8 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 476 है। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 20 है। आज 553 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से आज 47 श्यामपुर के 143 आष्टा से 161 नसरूल्लागंज के 94 एवं बुदनी के 48 इछावर के 60 व्यक्तियों के कोरोना जांच हेतु सैम्पल लिए है।

Post A Comment: