पारिवारिक कारणों से ग्रामीण ने लगाई फांसी!
तंगहाली के दौर से भी गुजर रहा था किसान
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
बुधवार को सीहोर अनुविभाग के अंतर्गत एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली।
ग्राम नापलाखेड़ी निवासी नन्नूलाल नामक व्यक्ति चौतरफा तनाव से घिरा हुआ था। एक तरफ वह 07 लाख रुपये के कर्जतले दबा हुआ था(जैसा कि परिजनों ने बताया) और दूसरी तरफ(पारिवारिक विवाद भी चल रहे थे।(जैसा कि एसडीएम सीहोर आदित्य जैन ने बताया)।
समझा जा रहा है कि दोनों ही कारणों के चलते मृतक तनाव मे बताया जा रहा था। बुधवार को किसान नन्नू्लाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की पढ़ताल कर रही है।
-------------
अनुविभागीय अधिकारी सीहोर आदित्य जैन ने वायरल वीडियो के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सीहोर अनुविभाग क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नापलाखेड़ी में ग्रामीण नन्नूलाल द्वारा आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई है। जांच के दौरान ज्ञात हुआ है कि मंगलवार को पारिवारिक झगड़ा हुआ था। इससे पहले भी मृतक नन्नूलाल द्वारा कलेक्ट्रेट में इसी मामले को लेकर आवेदन भी दिया गया था।


Post A Comment: