अब कोराना ने कांग्रेस पार्टी से छीना एक विधायक ,
ब्यावरा विधायक का दिल्ली मे निधन..


राजगढ़(मध्यप्रदेश),                           एमपी मीडिया पाइंट 

इसबार कोरोना ने मध्यप्रदेश कांग्रेस को झटका देते हुए एक विधायक को छीन लिया।
जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश क राजगढ़ जिले ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कोरोना संक्रमित चल रहे थे। उन्हें कुछ दिन पहले भोपाल के चिरायु अस्पताल मे उपचारार्थ भरती किया गया था। लेकिन स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलने के कारण उन्हें बाद मे  दिल्ली के मेदांता अस्पताल मे एडमिट किया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। दांगी के निधन से कांग्रेस पार्टी मे शोक की लहर छा गई। वहीं प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर गहन दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ज्ञातव्य हो कि गोवर्धन सिंह दांगी का शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र मे अच्छा योगदान रहा है और वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ नर्मदा परिक्रमा मे कदम से कदम मिलाकर चले थे। और सफल यात्रा पूर्ण की थी, लेकिन अब वह अब अनंत यात्रा पर निकल गए है।
Share To:

Post A Comment: