36 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 510 हैसीहोर निवासी 2 संक्रमित व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु, कुल मृत 28,सीहोर व श्यामपुर तहसील कार्यालय 4 दिन के लिए पूर्णतः बंद
सीहोर 21 सितंबर,2020एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले मे कोरोना का कहर जारी है। संक्रमित व्यक्ति की तादात मे बदस्तूर इजाफा होता जा रहा है। जिले के दो तहसीलदार भी कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 36 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 14 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति नारायण कंपाउंड, गोकुलधा, दश्सहरा मैदान, एलआईसी कॉलोनी, चाण्क्यपुरी, गंज, तहसील चौराहा, कस्बा क्षेत्र के रहने वाले है। श्यामपुर विकासखंड अन्तर्गत पाटन एवं नौनीखेड़ी से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। आष्टा विकासखंड से 8 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है जो बोरा बाखुल, बरखेड़ा, वार्ड नंबर 2 एवं अलीपुर के निवासी हैं। बुदनी विकासखंड अन्तर्गत 8 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है जिसमें वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 9 शाहगंज, वार्ड नंबर 10, डोबी एवं वार्ड नंबर 5 के निवासी हैं। नसरुल्लागंज अन्तर्गत 3 व्यक्ति पॉजीटिव मिले हैं जो कोलार कॉलोनी तथा शास्त्री नगर कॉलोनी के निवासी हैं। इछावर अन्तर्गत झालकी से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 510 हो गई है। आज कोविड केयर सेंटर सीहोर से 25 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिनमें सीहोर के 7, आष्टा के 3 एवं बुदनी से 10 व्यक्ति शामिल है तथा 5 होम आईसोलेशन की निर्धारित अवधि पूर्ण होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 794 हो गई है।
सीहोर के कोविड संक्रमित बढ़ियाखेड़ी निवासी 2 व्यक्तियो की मृत्यु हो गई है। मृतकों में एक पुरुष तथा एक महिला शाहतल है। बड़ियाखेड़ी निवासी पुरुष को संक्रमण के उपरांत भोपाल में परिजनों द्वारा भर्ती किया गया था भोपाल से सीहोर लाकर जिला चिकित्सालय में स्थित आईसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं महिला वृद्धा थी तथा संक्रमण के उपरांत होम आईसोलेशन में उसे रखा गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से मृत्यु की संख्या 28 हो गई है।
------
तहसील कार्यालय सीहोर एवं श्यामपुर 4 दिनों के लिए पूर्णत: बंद
दूसरी तरफ तहहीलदार सीहोर एवं तहसीलदार श्यामपुर को कोरोना वायरस से पॉजीटिव पाए जाने के कारण नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम नियंत्रण के लिए आमजन हेतु 4 दिवस के लिए तहसील कार्यालय सीहोर एवं श्यामपुर बंद कर दिया गया है। तहसील कार्यालय सीहोर एवं श्यामपुर में 4 दिवस तक आमजन का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ अतिआवश्यक शासकीय कार्य के संचालन के लिए ही तहसील कार्यालय सीहोर एवं श्यामपुर खुला रहेगा। आमजन के लिए तहसील कार्यालय सीहोर एवं श्यामपुर पूर्णत: बंद रहेगा। एसडीएम द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।


Post A Comment: