Home
Unlabelled
शाजापुर: पोक्सो एक्ट के संदर्भ मे जिला समन्वयकों की नियुक्त...
पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों हेतु जिला समन्वयक नियुक्त
शाजापुर, एमपी मीडिया पाइंट
जिला लोक अभियोजन अधिकारी शाजापुर देवेन्द्र मीना द्वारा बताया गया कि, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 से संबंधित प्रकरणों में जिला शाजापुर एवं जिला आगर-मालवा में समन्वयक नियुक्त किये गये है।
संचालक लोक अभियोजन पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में उक्त अधिनियम से संबंधित प्रकरणों में समन्वयक नियुक्त किये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये है। जिसके पालन में डीपीओ देवेन्द्र मीना द्वारा जिला शाजापुर एवं जिला आगर-मालवा हेतु भी जिला समन्वयक नियुक्त किेये गये है।
जिला शाजापुर के लिए अजय शंकर एडीपीओ शाजापुर को एवं जिला आगर-मालवा के लिए अनुप कुमार गुप्ता एडीपीओ जिला आगर-मालवा को उक्त अधिनियम से संबंधित प्रकरणों हेतु जिला समन्वयक नियुक्त कर अधिकृत किया गया।
Back To Top
Post A Comment: