सरकार ने बढ़ाया गेहूं का समर्थन मूल्य..
नई दिल्ली, एमपी मीडिया पॉइंट
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए बढे हुए समर्थन मूल्य की घोषणा की है। ज्ञातव्य है कि सरकार द्वारा हाल ही में कृषि के दो विधेयको को संसद के दोनों सदन से पारित करा लिया है।
इन दोनों ही कानून का विपक्ष और किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। विरोध में यह मुद्दा भी शामिल है कि आने वाले समय में फसलों का किसानों को मिलने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त हो जाएगा। सरकार ने एक तरह से उसी विरोध की सफाई देते हुए नये न्यूनतम समर्थन मूल्यों की घोषणा की है। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से किसानो का विरोध और आंदोलन दोनों ठंडा होगा। हालांकि अभी दोनों विधेयक राष्टृपति के पास हस्ताक्षर के लिए भेजे जाने हैं। विपक्षी दलों ने राष्टृपति से मुलाकात कर इन बिलों पर हस्ताक्षर नहीं करने की अपील की है।


Post A Comment: