नहीं होगा प्रदेश में लॉक डाउन: गृह मंत्री
डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, यह सही है कि मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं परंतु फिलहाल लॉक डाउन का कोई विचार नहीं है। लॉकडाउन के बुरे परिणाम हम प्रदेशवासी देख चुके हैं। इसलिए सरकार इस दिशा में कोई विचार नहीं कर रही है। लोगों को सावधानी बरतनी होगी। लोग जितना सावधान होंगे संक्रमण उतना कम होता चला जाएगा।
पिछले कुछ दिनों में कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के नाम पर आम जनता और दुकानदारों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। साथ ही नवदुर्गा के अवसर पर माता की प्रतिमा स्थापना एवं झांकी निर्माण पर रोक नहीं लगाई गई है परंतु उत्सव पर रोक लगा दी गई है। गरबा-डांडिया या फिर महा आरती आदि का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया है। राजधानी भोपाल में रात का कर्फ्यू फिर से लगा दिया गया है। भोपाल में रात आठ बजे बाजार बंद करने के आदेश न केवल पारित हुए बल्कि कढ़ाई पूर्वक पालन कराया जाने लगा है। इसी प्रकार इंदौर में बाजार बंदी के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर को निर्देशित किया है।
भोपाल,एमपी मीडिया पॉइंट
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में आगामी 25 सितंबर से लॉक डाउन लगाए जाने की सोशल मीडिया की अफवाहों पर विराम लगाया है। बता दें कि बिना किसी अधिकृत जानकारी के इन दिनों सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि सरकार 25 सितंबर से लॉक डाउन लगाए जाने पर विचार कर रही है।डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, यह सही है कि मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं परंतु फिलहाल लॉक डाउन का कोई विचार नहीं है। लॉकडाउन के बुरे परिणाम हम प्रदेशवासी देख चुके हैं। इसलिए सरकार इस दिशा में कोई विचार नहीं कर रही है। लोगों को सावधानी बरतनी होगी। लोग जितना सावधान होंगे संक्रमण उतना कम होता चला जाएगा।
पिछले कुछ दिनों में कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के नाम पर आम जनता और दुकानदारों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। साथ ही नवदुर्गा के अवसर पर माता की प्रतिमा स्थापना एवं झांकी निर्माण पर रोक नहीं लगाई गई है परंतु उत्सव पर रोक लगा दी गई है। गरबा-डांडिया या फिर महा आरती आदि का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया है। राजधानी भोपाल में रात का कर्फ्यू फिर से लगा दिया गया है। भोपाल में रात आठ बजे बाजार बंद करने के आदेश न केवल पारित हुए बल्कि कढ़ाई पूर्वक पालन कराया जाने लगा है। इसी प्रकार इंदौर में बाजार बंदी के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर को निर्देशित किया है।

Post A Comment: