महानिदेशक/संचालक पुरुषोत्तम शर्मा ने किया सीहोर जिला अभियोजन कार्यालय का उद्घाटन
कार्यक्रम सुश्री निर्मला चौधरी डीपीओ सीहोर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पुरूषोत्तम शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वहीं विधायक सुदेश राय, पुलिस अधीक्षक महोदय एसएस चौहान, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय समीर यादव, जिला वन अधिकारी जिला सीहोर, सीएसपी जिला सीहोर, अभियोजन संघ के अध्यक्ष जेएस तोमर, डीपीओ खंडवा उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।
साथ ही समस्त अभियोजन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण जिला सीहोर उपस्थित रहें।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, जिला सीहोर में जिला अभियोजन कार्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन संचालक पुरूषोत्तम शर्मा के शुभ हाथों से किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री शर्मा द्वारा भवन का लोकार्पण किया गया। डीपीओ निर्मला चौधरी, सीहोर एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम का संचालन निर्मला चौधरी. डीपीओ, सीहोर द्वारा किया गया।
पुरूषोत्तम शर्मा महानिदेशक/ संचालक लोक अभियोजन म.प्र ने नवीन भवन का उदघाटन करते हुए जिला लोक अभियोजन अधिकारी निर्मला चौधरी की तारीफ़ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अभियोजन अपनी महिला डीपीओ पर गर्व महसूस करता है । जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और अथक प्रयासों से सीहोर में एक मॉडल के रूप में अभियोजन कार्यालय स्थापित किया है। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के समस्त अभियोजन कर्यालयों हेतु सीहोर को मॉडल के रूप में स्थापित करते हुए कहा कि समस्त डीडीपी/डीपीओ को सीहोर अभियोजन की तरह स्थानीय प्रशासन से आपसी समन्वय स्थापित कर पद की गरिमा को बनाये रखने हेतु उचित बैठक व्यवस्था करने हेतु प्रयासरत रहे।
श्री शर्मा ने कोराना महामारी के दौरान नित्य योगा करने पर जोर दिया। श्री शर्मा के द्वारा विधायक राय एवं जिला सीहोर के स्थानीय प्रशासन जिला कलेक्टर एवं एडिशनल कलेक्टर, डीएफओ सीहोर का अभियोजन की यथासंभव सहायता हेतु आभार व्यक्त किया।
विधायक द्वारा सीहोर अभियोजन के अभूतपूर्व कार्य की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी अभियोजन हेतु यथा संभव सहायता प्रदान करेंगे साथ ही विधायक ने जिले में कानून व न्याय व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए सीहोर पुलिस एवं अभियोजन की प्रशंसा की और आगामी भविष्य में कानून व्यस्था को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु शुभाशीष प्रदान किया ।
पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान द्वारा भी सीहोर अभियोजन के अभूतपूर्व कार्य की प्रशांसा करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वह अभियोजन हेतु यथा संभव सहायता प्रदान करेंगे।
जेएस तोमर,खंडवा बिहारी लाल बघेल, सहा.जिला लोक अभियोजन अधिकारी, संचालनालय भोपाल, एवं निर्मला चौधरी, जिला अभियोजन अधिकारी, सीहोर द्वारा समस्त अधिकारीगण/ कर्मचारीगण को अच्छे कार्य के लिये प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम के अंत में निर्मला चौधरी डीपीओ सीहोर द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों, सीहोर जिला अभियोजन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण का उद्घाटन समारोह में उपस्थिति होने के लिए धन्यवाद प्रकट किया।
सीहोर/शाजापुर: एमपी मीडिया पाइंट
आज शनिवार पुरूषोत्तम शर्मा पुलिस महानिदेशक / संचालक मप्र लोक अभियोजन के कर कमलों से नवीन भवन, ई-लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस हॉल एवं विटनेस हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम सुश्री निर्मला चौधरी डीपीओ सीहोर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पुरूषोत्तम शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वहीं विधायक सुदेश राय, पुलिस अधीक्षक महोदय एसएस चौहान, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय समीर यादव, जिला वन अधिकारी जिला सीहोर, सीएसपी जिला सीहोर, अभियोजन संघ के अध्यक्ष जेएस तोमर, डीपीओ खंडवा उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।
साथ ही समस्त अभियोजन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण जिला सीहोर उपस्थित रहें।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, जिला सीहोर में जिला अभियोजन कार्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन संचालक पुरूषोत्तम शर्मा के शुभ हाथों से किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री शर्मा द्वारा भवन का लोकार्पण किया गया। डीपीओ निर्मला चौधरी, सीहोर एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम का संचालन निर्मला चौधरी. डीपीओ, सीहोर द्वारा किया गया।
पुरूषोत्तम शर्मा महानिदेशक/ संचालक लोक अभियोजन म.प्र ने नवीन भवन का उदघाटन करते हुए जिला लोक अभियोजन अधिकारी निर्मला चौधरी की तारीफ़ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अभियोजन अपनी महिला डीपीओ पर गर्व महसूस करता है । जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और अथक प्रयासों से सीहोर में एक मॉडल के रूप में अभियोजन कार्यालय स्थापित किया है। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के समस्त अभियोजन कर्यालयों हेतु सीहोर को मॉडल के रूप में स्थापित करते हुए कहा कि समस्त डीडीपी/डीपीओ को सीहोर अभियोजन की तरह स्थानीय प्रशासन से आपसी समन्वय स्थापित कर पद की गरिमा को बनाये रखने हेतु उचित बैठक व्यवस्था करने हेतु प्रयासरत रहे।
श्री शर्मा ने कोराना महामारी के दौरान नित्य योगा करने पर जोर दिया। श्री शर्मा के द्वारा विधायक राय एवं जिला सीहोर के स्थानीय प्रशासन जिला कलेक्टर एवं एडिशनल कलेक्टर, डीएफओ सीहोर का अभियोजन की यथासंभव सहायता हेतु आभार व्यक्त किया।
विधायक द्वारा सीहोर अभियोजन के अभूतपूर्व कार्य की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी अभियोजन हेतु यथा संभव सहायता प्रदान करेंगे साथ ही विधायक ने जिले में कानून व न्याय व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए सीहोर पुलिस एवं अभियोजन की प्रशंसा की और आगामी भविष्य में कानून व्यस्था को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु शुभाशीष प्रदान किया ।
पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान द्वारा भी सीहोर अभियोजन के अभूतपूर्व कार्य की प्रशांसा करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वह अभियोजन हेतु यथा संभव सहायता प्रदान करेंगे।
जेएस तोमर,खंडवा बिहारी लाल बघेल, सहा.जिला लोक अभियोजन अधिकारी, संचालनालय भोपाल, एवं निर्मला चौधरी, जिला अभियोजन अधिकारी, सीहोर द्वारा समस्त अधिकारीगण/ कर्मचारीगण को अच्छे कार्य के लिये प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम के अंत में निर्मला चौधरी डीपीओ सीहोर द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों, सीहोर जिला अभियोजन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण का उद्घाटन समारोह में उपस्थिति होने के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

Post A Comment: