एमपी मीडिया पॉइंट की खबर का असर, शिवराज सिंह चौहान के कानों तक पहुंची खबर तो हुआ लिया गया तुरंत एक्शन,सीहोर-कोसमी स्टेट हाइवे के टोल प्लाजा को एमपीआरडीसी ने किया निलंबित ,, प्रबंधन नहीं वसूल सकेगा टोल टेक्स,इस सडक पर अक्सर लगता था जाम
- सीहोर-कोसमी स्टेट हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा को एमपीआरडीसी ने निलंबित कर दिया है 10 घंटों में ही थमा दिया एमपीआरडीसी ने निलंबित का नोटिस
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे पर ट्रेफिक परेशानी,गड्ढे,कीचड़,असुविधाओं के लेकर "एमपी मीडिया पाइंट" ने सरकार तक आम नागरिकों और यात्रियों की आवाज़ पहुंचाई थी। उक्त समस्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक भी पहुंची और उन्होंने तुरंत संज्ञान मे लिया।
शासन के आला अधिकारियों ने एक्शन लेने मे जरा भी कोताही नहीं बरती और एमपीआरडीसी ने कार्रवाई करते हुए सीहोर-कोसमी स्टेट हाईवे का टोल प्लाजा निलंबित कर दिया। उक्त आदेश के बाद अब ठेकेदार वाहनों से टेक्स नहीं वसूल सकेगा।बतादें कि इछावर-नसरुल्लागंज के बीच हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। आवागमन मे वाहनों को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हाईवे की बदतर हालत करीब 6 माह से बदस्तूर बनी हुई थी। मीडिया और जनमानस की आवाज़ पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था लेकिन कल एमपी एमपी मीडिया पाइंट के मार्फत उक्त समस्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक पहुंची तो, जो एक्शन बहुत पहले लेना जायज था वह अब तुरंत लिया गया। उसे लेने मे इसबार देर नहीं लगी।


Post A Comment: