इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

 इछावर थानांतर्गत ग्राम कालापीपल मे ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज गुरुवार दोपहर की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक 17 वर्षीय युवक गांव के ही नजदीक तालाब पर धोने के लिए ट्रैक्टर लेकर गया था, वाशिंग से निपटने के बाद ट्रैक्टर को घर ला रहा था तभी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे युवक की मौत हो गई है। 
मामला कालापीपल ग्राम का है, जहां सुमित पिता मुकेश खाती उम्र 17 वर्ष आज  ट्रैक्टर को धोने के लिए कालापीपल तालाब ले गया था। ट्रैक्टर धोने के बाद सुमित वापस ट्रैक्टर को घर ला रहा था। तभी जैसे ही सुमित ने ट्रैक्टर को तालाब की पाल पर चढ़ाया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पाल से नीचे आ गया। तभी ट्रैक्टर ने पलटी खाई और सुमित ट्रैक्टर के नीचे आ गया।जिससे सुमित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Share To:

Post A Comment: