कहीं गाड़ी खपती है तो कहीं गाड़ी लुड़क जाती है स्टेट हाईवे इछावर-नसरुल्लागंज दुर्घटनाओं का पर्याय बनता जा रहा है। हर रोज वाहन पलट रहे हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सड़कों की तुलना अमेरिका से करना मंहगा पड़ता जा रहा है क्योंकि उनके ही विधानसभा क्षेत्र की सड़कें अब देश मे जर्जरता का उदाहरण बनती जा रही हैं। आज शनिवार को भी दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए।

नफीस खान,नादान                    एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर नसरुल्लागंज हाईवे बस नाम का ही रह गया,भैया भैया कोई रोड है या फिल्म का क्लाइमेक्स चल रहा है, शिवराज सिंह चौहान  लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि यह हो क्या रहा है!! जबकि सीहोर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है सीहोर-नसरुल्लागंज स्टेट हाईवे पर आए दिन गाड़ियां खप रही हैं, तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं। 
आए दिन लाडकुई- नसरुल्लागंज के बीच में गाड़ियां खप हैं,तो कहीं चलते-चलते पलटी खा रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश मे अमेरिका से अच्छी सड़क की बातें करते हैं और दूसरी तरफ उनके ही गृह जिले में सड़कें बंजर हो चुकी हैं। कहीं खेतों से मुरम डाल-डालकर गाड़ियां चलवा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी प्रकार के वाहनों से टोल टैक्स लगातार वसूला जाता रहा। संबंधित  विभाग द्वारा  बमुश्किल टोल प्लाज़ा पर कठोर कार्रवाई की गई जबकि उक्त कार्रवाई कायदे से महिनों पहले हो जाना चाहिए थी।
Share To:

Post A Comment: